रविवार को बंद रहेगा गोल्फ कोर्स रोड पर ये अंडरपास, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Jun, 2026 09:12 PM

traffic police will close zenpact underpass on sunday night

गुड़गांव के पॉश एरिया गोल्फ कोर्स रोड का अंडरपास रविवार को बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर रविवार को इस गोल्फ कोर्स रोड पर आने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव के पॉश एरिया गोल्फ कोर्स रोड का अंडरपास रविवार को बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर रविवार को इस गोल्फ कोर्स रोड पर आने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता एएसआई विकास वर्मा ने बताया कि जेनपैक्ट अंडरपास में रविवार को स्पीड कैमरे और ANPR कैमरे लगाए जाने का कार्य किया जाना है। यह कार्य GMDA की तरफ से किया जाएगा। इस कारण रविवार 14 जून की रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक इस अंडरपास को वाहनों के आवागमन के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान किसी भी वाहन को अंडरपास से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि इस रूट पर वाहन चालक अंडरपास से गुजरने की बजाय उपर साइड रोड का उपयोग करें। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अपने सफर की पहले ही योजना बना लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!