शराब पीने के लिए पत्नी ने नहीं दिए रुपए तो पति ने उतार दिया मौत के घाट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 May, 2026 07:35 PM

man murder his wife for not giving money for liquor

शराब पीने के लिए पति को रुपए न देने का खामियाजा एक महिला को अपनी जान देकर गवाना पड़ा। पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो) : शराब पीने के लिए पति को रुपए न देने का खामियाजा एक महिला को अपनी जान देकर गवाना पड़ा। पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने पुलिस के सामने पत्नी के बीमार होने की कहानी रची और बीपी लो होने अथवा हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही, लेकिन पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरि गोपाल शर्मा (उम्र-46 वर्ष) निवासी सरस्वती एनक्लेव गुरुग्राम के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी शराब पीने का आदि है तथा पिछले एक महीने से आरोपी कोई नौकरी नहीं कर रहा था। आरोपी शराब के लिए पत्नी से बार बार रुपए मांगता था। पत्नी द्वारा परेशान होकर रुपए नहीं देने पर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

आपको बता दें कि 2 मई को सैक्टर-10 थाना पुलिस को अस्पताल से एक सूचना मिली थी कि ममता देवी (उम्र-41 वर्ष) निवासी सरस्वती एनक्लेव को मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया है। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां पर मृतका के पति ने पुलिस टीम को बताया कि 2 मई की शाम को लगभग 5:30 बजे बाहर गया था जब यह वापस आया तो इसकी पत्नी लेटी हुई थी। इसके द्वारा तबीयत पूछने पर इसकी पत्नी ने कहा कि वह ठीक है। थोड़ी देर बाद जब यह वापस आया तो इसकी पत्नी बेसुध अवस्था में लेटी हुई थी। जिसको उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर इसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। इसकी पत्नी की मृत्यु बीपी लो या हार्ट अटैक होने के कारण हुई है। मामले में पुलिस टीम द्वारा धारा 194 BNSS के तहत कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले किया गया। 3 मई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाकर किया जान पाए जाने पर थाना सेक्टर-10 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!