पहले तहसील में करा दी रजिस्ट्री, जैसे ही तैयार हुए सरकारी दस्तावेज वैसे ही फाड़ दिए, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Apr, 2026 06:18 PM

man destroyed sale deed after registration in pataudi

पटौदी तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने गए विक्रेता ने अपनी संपत्ति हाथ से जाती देख दस्तावेजों को फाड़ दिया। विक्रेता ने रजिस्ट्री के लिए तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में फोटो खिंचवाने और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद इन्हें फाड़ दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पटौदी तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने गए विक्रेता ने अपनी संपत्ति हाथ से जाती देख दस्तावेजों को फाड़ दिया। विक्रेता ने रजिस्ट्री के लिए तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में फोटो खिंचवाने और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद इन्हें फाड़ दिया।  सरकारी दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सब-रजिस्ट्रार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पटौदी थाने में मामला दर्जएफआईआर दर्ज कर ली है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 15 अप्रैल को रामपुर निवासी प्रवीण कुमार अपनी जमीन की रजिस्ट्री (वसीका नंबर 213) कराने तहसील कार्यालय पहुंचा था। पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही थी। कंप्यूटर पर फोटो हो चुकी थी और प्रिंट निकलने के बाद प्रवीण ने उस पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे, लेकिन जैसे ही प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची, प्रवीण ने अचानक वसीका के सभी कागजात पकड़कर फाड़ डाले।

 

सरकारी दस्तावेज फाड़े जाने से कार्यालय में हड़कंप मच गया। सब-रजिस्ट्रार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को फटे हुए दस्तावेज एक लिफाफे में सौंपे गए हैं। रजिस्ट्रेशन क्लर्क की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। पटौदी थाना पुलिस ने आरोपी प्रवीण कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर आरोपी ने हस्ताक्षर करने के बाद दस्तावेज क्यों फाड़े।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!