इलेक्ट्रॉनिक आइट्मस की आड़ में विदेशी शराब की तस्करी, स्कैनिंग के दौरान पकड़ी गई खेप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Apr, 2026 06:23 PM

liquor smuggled under the guise of electronic items consignment seized

तावडू रोड स्थित एक नामी डिलीवरी कंपनी में दिल्ली से आए इलेक्ट्रिक आइटम के शिपमेंट में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई है। एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान सुरक्षा अधिकारी की सतर्कता से इस तस्करी का भंडाफोड़ हुआ।

गुड़गांव, (ब्यूरो): तावडू रोड स्थित एक नामी डिलीवरी कंपनी में दिल्ली से आए इलेक्ट्रिक आइटम के शिपमेंट में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई है। एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान सुरक्षा अधिकारी की सतर्कता से इस तस्करी का भंडाफोड़ हुआ।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर महेश लडान ने बताया कि 27 अप्रैल को दिल्ली से बिजली के सामान के नाम पर तीन बड़े शिपमेंट बॉक्स आए थे। जब इन बॉक्सों को कंपनी की एक्स-रे मशीन से गुजारा गया, तो स्क्रीन पर संदिग्ध बोतलों की आकृति दिखाई दी। शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना पाकर बिलासपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब शिपमेंट बॉक्स खोले गए, तो उनके अंदर नीले रंग के तीन प्लास्टिक ड्रम मिले। इन ड्रमों की जांच करने पर पुलिस भी दंग रह गई। ड्रमों के अंदर से नामी ब्रांड्स की कुल 73 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें शामिल हैं रेड लेबल की 24 बोतल, जेमसन की 14 बोतल, पॉल जॉन की 12 बोतल,विलियम लॉसन की 12 बोतल,ब्लैक एंड व्हाइट की छह बोतल और बैलेन्टाइन की पांच बोतल बरामद की गई। 

 

पुलिस ने शराब की बोतलों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है और अज्ञात भेजने वाले के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दिल्ली के उस पते की जांच कर रही है जहां से यह खेप बुक की गई थी, ताकि तस्करी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!