दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चली गोलियां, CIA और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; क्रॉस फायरिंग के बाद 2 अरेस्ट

Edited By Harman, Updated: 12 Jun, 2026 01:17 PM

shots fired on delhi mumbai expressway encounter between cia and cattle smuggler

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अपराध जांच शाखा (सीआईए) नूंह और कथित पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए शहीद हसन...

नूंह ( अनिल मोहनिया) : नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अपराध जांच शाखा (सीआईए) नूंह और कथित पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, अपराध जांच शाखा नूंह की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन में पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर पिकअप को घेर लिया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से काबू कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया। वहीं पिकअप वाहन से पांच ऊंट भी बरामद किए गए, जो रस्सियों से बंधे हुए मिले। पुलिस ने सभी पशुओं को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार,आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पशुओं को कहां से लाए थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध पशु तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!