नूंह में पुलिस- गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद एक आरोपी घायल ; 7 गोवंश बरामद

Edited By Harman, Updated: 02 Jun, 2026 11:26 AM

encounter between police and cattle smugglers in nuh one accused injured

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे गो-तस्करों का पीछा कर पुलिस ने 7 गोवंश बरामद किए। पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। नूंह-तावडू सीआईए और फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस की...

नूंह (अनिल मोहनिया) : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे गो-तस्करों का पीछा कर पुलिस ने 7 गोवंश बरामद किए। पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। नूंह-तावडू सीआईए और फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गोवंश से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में एक गो-तस्कर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार,  पुलिस को गोवंश तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान गोवंश से भरी एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा शुरू किया। पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी जमशेद पुत्र दीनू निवासी भूतकावास, धोलागढ़ (राजस्थान) के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके से गोवंश से भरी पिकअप, एक देशी कट्टा तथा सात गोवंश बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गो-तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को नूंह पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय गो-तस्करी गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!