Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Apr, 2026 10:39 PM

सेक्टर-37 थाना एरिया के गांव खांडसा में आपसी कहासुनी के बाद हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मानेसर क्राइम ब्रांच ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-37 थाना एरिया के गांव खांडसा में आपसी कहासुनी के बाद हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मानेसर क्राइम ब्रांच ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी अनुसार, सेक्टर-37 थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव खांडसा स्थित रघुवंशी मंडी के पास हवाई फायरिंग हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि 23 अप्रैल की रात वह परिवार सहित बाहर से घर लौटा था। घर के पीछे वाहन खड़ा करने गया तो उसके छोटे भाई के लडक़े सन्नी निवासी गांव खांडसा ने हथियार से फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। थाना सेक्टर-37 में केस दर्ज किया गया।
मामले में मानेसर क्राइम ब्रांच ने आरोपी सन्नी को गांव खांडसा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और शिकायतकर्ता एक ही परिवार के हैं। शिकायतकर्ता आरोपी का ताऊ है। 23 अप्रैल को दोनों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने अवैध हथियार से हवा में फायर कर धमकी दी। आरोपी पर पहले भी गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम के तहत एक केस दर्ज है।