ट्यूमर से परेशान युवक ने लगाया फंदा, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 May, 2026 09:37 PM

man committed suicide in gurgaon

गांव खुर्रमपुर में 28 वर्षीय युवक द्वारा मानसिक परेशानी और बीमारी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने कर ली। मृतक की पहचान साहिल यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव खुर्रमपुर में 28 वर्षीय युवक द्वारा मानसिक परेशानी और बीमारी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने कर ली। मृतक की पहचान साहिल यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार साहिल यादव पिछले कुछ समय से ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण वह काफी समय से तनाव और परेशानी में थे। इसी बीमारी से तंग आकर उन्होंने मंगलवार शाम को अपने कमरे में फंदा लगा लिया। घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्य शाम को कमरे में गए। साहिल का शव फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि घटना के पीछे के अन्य संभावित कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्राथमिक दृष्टि में मामला बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या का ही लग रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!