पीजी में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे से दवाइयों के रैपर बरामद

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Apr, 2026 08:53 PM

man found dead in pg in suspect circumstances

सेक्टर-53 स्थित एक पीजी के कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-53 स्थित एक पीजी के कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर दवा के रेपर मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि ओवरडोज के चलते युवक की मौत हुई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर का रहने वाला 29 वर्षीय युवक दिल्ली में क्यूसीआई (क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया) में कार्यरत था। उसकी जल्द शादी होने वाली थी। उसके साथ नौकरी करने वाले एक युवक ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शक होने पर वह पीजी पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दवाइयों और सप्लीमेंट्स के रैपर बरामद हुए हैं। कमरे में जबरन प्रवेश का कोई निशान नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत दवा के गलत सेवन या ओवरडोज से हुई हो सकती है।

 

सेक्टर-53 थाना के एसएचओ सतेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव का शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कमरे से कुछ सप्लीमेंट्स के रैपर मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। संभवत: हार्ट अटैक से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!