ऑफिस में बैठे ट्रांसपोर्ट और जीजा पर युवकों ने किया हमला, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jun, 2026 08:54 PM

miscreants attack on transporter in gurgaon

कापड़ीवास में घटाल मोड़ के पास एक ट्रांसपोर्टर और उसके जीजा पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेवाड़ी के वीरेंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुड़गांव, (ब्यूराे): कापड़ीवास में घटाल मोड़ के पास एक ट्रांसपोर्टर और उसके जीजा पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेवाड़ी के वीरेंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल लीगल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में नूंह के गांव जोरासी निवासी हेमंत ने बताया कि उसने कापड़ीवास में घटाल मोड़ के पास न्यू बालाजी रोड कैरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट का ऑफिस खोला हुआ है। शाम करीब छह बजे जब वह अपने ऑफिस से घर लौट रहा था, तभी कापड़ीवास निवासी कृष्ण वहां आया और बिना किसी बात के गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर कृष्ण ने फोन करके अपने भाई नवीन और परिवार के दो अन्य लड़कों को मौके पर बुला लिया।

 

हमलावर एक गाड़ी में सवार होकर आए थे। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने हेमंत और उसके जीजा राहुल निवासी बहोड़ा खुर्द पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान हेमंत और राहुल गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। हमलावरों ने बेरहमी से पीटकर उनके दो मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित के पिता ने दोनों घायलों को तुरंत रेवाड़ी के वीरेंद्रा अस्पताल में दाखिल कराया, जहां राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसका ऑपरेशन करवाना पड़ा। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!