Edited By Isha, Updated: 06 May, 2026 08:08 PM

नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के दौरान पीछे चल रहा बेटा जब अपने पिता को सड़क पर खून से
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के दौरान पीछे चल रहा बेटा जब अपने पिता को सड़क पर खून से लथपथ हालत में गिरा देखता है तो सदमे में बेहोश हो जाता है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान माता प्रसाद निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी के रूप में हुई है, जो ADA कार्यालय में माली के पद पर कच्चे कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक के बेटे चन्द्रकेश ने बताया कि उसके पिता साइकिल पर समानी की तरफ से आ रहे थे और वह खुद भी पीछे-पीछे दूसरी साइकिल पर चल रहा था। जैसे ही वे समानी फ्लाईओवर से थोड़ा आगे कुरुक्षेत्र की ओर जीटी रोड पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनके पिता की साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि माता प्रसाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे ने तुरंत साइकिल रोककर पिता को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत देखकर वह खुद भी बेहोश हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने माता प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बेटे के बयान के आधार पर थाना सदर थानेसर में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।