महिला की चाकू मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 May, 2026 10:21 PM

man murder his wige with knife and ranaway

भांगरोला गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक 30 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिला। मृतका की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है, जिसकी चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भांगरोला गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक 30 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिला। मृतका की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है, जिसकी चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई है। वारदात का शक महिला के पति गौरव पर जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से ही घर से फरार है। जांच में सामने आया है कि दोनों में रोजाना झगड़ा होता था। पुलिस ने खेड़की दौला थाने में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक,  रेखा देवी मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) के भोजपुर गांव की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से अपने पति गौरव के साथ भांगरोला गांव में किराए के मकान में रह रही थी। बुधवार सुबह करीब छह बजे जब ग्रामीण रास्ते से गुजर रहे थे, तो उन्होंने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस, एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला पर किसी नुकीले हथियार या चाकू से कई वार किए गए थे। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि पति और पत्नी के बीच पारिवारिक कलह के कारण रोजाना झगड़ा होता था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार घर में पत्नी पर हमला किया गया,जिससे वह जान बचाने के लिए सौमीटर दूर तक भाग कर आई है।

 

महिला का पति गौरव, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है, वारदात के बाद से ही गायब है। पुलिस की प्राथमिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मुख्य शक पति पर ही गहरा रहा है।  पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हमें सुबह कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है और परिजनों के आने का इंतजार है। आरोपी पति की तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!