करनाल आतंकी मामला: जेल में बंद आतंकियों को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब ले गई पुलिस

Edited By Vivek Rai, Updated: 25 May, 2022 11:35 PM

karnal terror case police took terrorist to punjab on production warrant

हरियाणा के करनाल से विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकियों में से दो को पंजाब की फिरोजपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई है। वहीं करनाल पुलिस भी इस मामले में  3 आरोपियों को पंजाब से लाने के लिए पंजाब पुलिस संपर्क में है।

करनाल(ब्यूरो): हरियाणा के करनाल से विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकियों में से दो को पंजाब की फिरोजपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई है। वहीं करनाल पुलिस भी इस मामले में  3 आरोपियों को पंजाब से लाने के लिए पंजाब पुलिस संपर्क में है।

करनाल एसपी गंगाराम पुनिया ने बताया कि जेल में बंद 4 आरोपियों में से गुरप्रीत व अमनदीप को फिरोजपुर जिला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लेकर गई है। इसी प्रकार करनाल पुलिस भी पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए  राजबीर, जश्न और आकाशदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए पंजाब की जिला पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं। जैसे ही वहां पर रिमांड पूरा होगा तो उन्हें करनाल लाकर पूछताछ की जाएगी। 

5 मई को करनाल में पकड़े गए थे आतंकी

गौरतलब है कि करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा से पुलिस ने 5 मई को 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। चारों संदिग्ध आतंकी इनोवा गाड़ी में पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे, जिनकी पंजाब के रहने वाले पहचान गुरप्रीत, अमनदीप, परविंदर और भूपिंदर के रूप में हुई थी। पुलिस ने आतंकियों की गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!