पति ने चलाई पत्नी पर गोलियां, अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी महिला

Edited By Isha, Updated: 15 Sep, 2019 04:48 PM

यमुनानगर का कैम्प का इलाका देर रात गोलियों से गुंजा उठा।  दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी को उस वक्त गोली मारी जब वो अपने पुरुष मित्र के साथ कैम्प की तरफ से बाइक पर जा रही थी। वही गोली चलने की सूचना पर पहुंचे एसएचओ फर्कपुर

यमुनानगर: यमुनानगर का कैम्प का इलाका देर रात गोलियों से गुंजा उठा।  दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी को उस वक्त गोली मारी जब वो अपने पुरुष मित्र के साथ कैम्प की तरफ से बाइक पर जा रही थी। वही गोली चलने की सूचना पर पहुंचे एसएचओ फर्कपुर यशपाल नेहरा ने बताया कि सोनिया नाम की महिला गोली लगी है जिसका अपने पति के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है । केस के दौरान  महिला अपने दोस्त रोबिन  को मिलने के लिए आई हुई थी ।

जैसे ही उसके पति को पता चला कि वह अपने दोस्त को मिलने गई है वह भी पीछे-पीछे पहुंच गया। उसने चलते मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी पर गोली दाग दी । एसएचओ ने बताया कि जैसी हमें सूचना मिली हम मौके पर पहुंच गए है । उसका पति मौके से गोली चलाने के बाद फरार हो गया था वहीं महिला की हालत बेहद गंभीर है।महिला को एक ही गोली लगी है जो दाहिने साइड से बाए साइड से गोली निकल गई। विभाग की तरफ से महिला के मित्र के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!