जिगरी यारों के साथ हरिद्वार में जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की हत्या, दोस्तों पर ही लगे आरोप...

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Apr, 2026 03:57 PM

youth murdered in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 17 वर्षीय किशोर की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पलवल गांव निवासी गौरव की मौत ट्रेन हादसे में नहीं, बल्कि चलती ट्रेन से धक्का दिए जाने के कारण हुई।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 17 वर्षीय किशोर की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पलवल गांव निवासी गौरव की मौत ट्रेन हादसे में नहीं, बल्कि चलती ट्रेन से धक्का दिए जाने के कारण हुई। धक्का लगने के बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना 30 मार्च को शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई थी।

परिजनों का आरोप है कि गौरव के साथ ट्रेन में उसके दोस्तों ने पहले मारपीट की और फिर चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने एक युवक को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

जन्मदिन मनाने हरिद्वार ले गए थे दोस्त

गौरव के पिता मोहन बहादुर ने बताया कि उनका बेटा 24 मार्च को 17 साल का हुआ था। जन्मदिन से एक दिन पहले उसके 5-6 दोस्त उसे जन्मदिन मनाने के लिए अपने साथ हरिद्वार ले गए थे। वहां घूमने के बाद 30 मार्च को सभी दोस्त अंबाला पहुंचे और वहीं से घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, 30 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे गौरव की मां रीटा ने उसके दोस्त को फोन किया था। उस समय गौरव ने बताया कि वह 10-15 मिनट में घर पहुंचने वाला है। उसने अपनी मां से कहा कि मामा विनय को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन भेज दें ताकि वह उसे बाइक से घर ले आए।

दोस्त ने फोन पर बताई धक्का देने की बात

गौरव को लेने के लिए उसका मामा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां उसने गौरव के दोस्त को फोन किया। आरोप है कि उसी दौरान दोस्त ने बताया कि गौरव को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया है। धक्का लगने के बाद वह नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि धक्का देने से पहले गौरव के साथ मारपीट भी की गई थी। परिवार ने इस संबंध में गौरव के दोस्त के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी GRP को सौंपी है।

GRP ने दर्ज किया हत्या का केस

GRP कुरुक्षेत्र थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पहले मामले को हादसा माना गया था और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। बाद में परिवार की शिकायत पर दोबारा जांच की गई। इसके आधार पर एक दोस्त को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!