दिनदहाड़े वारदात से दहशत, सीमेंट कारोबारी को ताबड़तोड़ गोलियों से भूना, PGI में भर्ती...

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Apr, 2026 04:28 PM

terror in broad daylight cement businessman shot dead admitted to pgi

गोहाना रोड स्थित दलाल भवन के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात हमलावर ने एक युवक पर

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : गोहाना रोड स्थित दलाल भवन के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात हमलावर ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घायल युवक की पहचान प्रेम नगर निवासी 37 वर्षीय प्रवीन के रूप में हुई है, जो सीमेंट की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि प्रवीन अपने ऑफिस में बैठा हुआ था, तभी एक युवक वहां पहुंचा और इस वारदात को अंजाम दे दिया।

जानकारी के अनुसार हमलावर ने प्रवीन पर करीब 4 गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे। घायल प्रवीन को तुरंत इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इस वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।     

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!