पत्नी ने पुलिस से शिकायत की, पीछे से पति ने दे दी अपनी जान... 2 मासूम बच्चों के सिर से उठा साया

Edited By Isha, Updated: 12 Apr, 2026 06:23 PM

wife complained to the police but the husband took his own life behind her back

कुरुक्षेत्र जिले के गांव रतगल में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय सामने आई जब पत्नी पुलिस को शिकायत देने के बाद घर लौटी और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र जिले के गांव रतगल में पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय सामने आई जब पत्नी पुलिस को शिकायत देने के बाद घर लौटी और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटका हुआ था।

मृतक की पहचान 23 वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है। गोविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नैनपुर पुरथ्यावा गांव का रहने वाला था और रतगल में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहता था। वह रंग-पुताई का काम करता था। अपने पीछे वह पत्नी बिमला, 4 वर्षीय बेटी पारूल और डेढ़ साल के बेटे पारस को छोड़ गया है। पुलिस को दिए बयान में पत्नी बिमला (21) ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे आसपास के घरों में झाड़ू-पोछा करने चली गई थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह घर लौटी तो उसका पति गोविंद अपने पिता के साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। उसने शराब पीने को लेकर पति को टोक दिया।

बिमला के अनुसार जिस कोठी में वह काम करती है, वहां से मालकिन ने बच्चों के लिए फल और केला दिया था। जब वह बेटी पारूल को केला खिला रही थी तो गोविंद गुस्से में आ गया और कोठी से लाई चीज बेटी को खिलाने पर उसे मारने लगा। जब उसने बेटी को बचाने की कोशिश की तो गोविंद ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बताया कि उसने डर के मारे अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इस पर गोविंद और भड़क गया तथा डंडे से उसे मारने लगा। किसी तरह वह वहां से निकलकर पुलिस चौकी चली गई।

बिमला ने बताया कि जब वह वापस घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने अपनी ननद मधु और पड़ोसन को बुलाया। उन्होंने जाली का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि गोविंद चुन्नी के फंदे से पंखे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर सेक्टर-7 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!