कैथल पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', डेरा गरजा सिंह में छापेमारी...240 लीटर लाहण के साथ तस्कर काबू

Edited By Isha, Updated: 03 Apr, 2026 05:33 PM

kaithal police s  operation clean  raid at dera garja singh

कैथल पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस लगातार नशा तस्कर व नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसती जा रही है इसी कड़ी में आज सिटी थाना प्रभारी  गीता के नेतृत्व में एएसआई राजी

कैथल(जयपाल):  कैथल पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस लगातार नशा तस्कर व नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसती जा रही है इसी कड़ी में आज सिटी थाना प्रभारी  गीता के नेतृत्व में एएसआई राजीव कुमार एएसआई सुभाष कुमार सहित एक टीम का गठन किया गया इसी क्रम में पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में छापेमारी की और लखविंदर सिंह को उसके घर के गेट पर सहयोगी कर्मचारियों की मदद से काबू कर लिया।

घर के अंदर मेन गेट के पास गैलरी में चार नीले रंग की प्लास्टिक ड्रमियां बरामद हुईं, जिन्हें दो प्लास्टिक कट्टों से ढका गया था। ड्रमियों में भरे तरल पदार्थ को सूंघने पर लाहण की तेज बदबू आई। आरोपी लखविंदर सिंह ने भी ड्रमियों में लाहण होने की पुष्टि की।

तसला और बाल्टी से नापने पर करीब 240 लीटर लाहण बरामद हुआ। पुलिस ने लाहण को वही नीली ड्रमियों में भरकर उनके मुंह को दो नीले और दो पीले प्लास्टिक कट्टों से सील किया। पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई को दर्शाता है। कैथल पुलिस में नशा बेचने वालों को चेतावनी दी है कि या तो वह गलत धंधे छोड़ दे अन्यथा पुलिस का कड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!