बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़: जेल से छूटते ही पति-पत्नी ने फिर शुरू किया सौदा, अब तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 11 Apr, 2026 04:04 PM

child lifting gang busted husband and wife resumed dealings after being release

हरियाणा की बहादुरगढ़ पुलिस ने गत दिनों नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह पकड़ा है। इस गिरोह के सरगना मुक्तसर के जलालाबाद रोड निवासी परगट सिंह उर्फ लाडी और उसकी नर्स पत्नी रानी हैं। दोनों की पुलिस तलाश कर रही है।

डेस्क: हरियाणा की बहादुरगढ़ पुलिस ने गत दिनों नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह पकड़ा है। इस गिरोह के सरगना मुक्तसर के जलालाबाद रोड निवासी परगट सिंह उर्फ लाडी और उसकी नर्स पत्नी रानी हैं। दोनों की पुलिस तलाश कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि रानी और उसकी फरीदकोट निवासी बहन ने यह सारा नेटवर्क चला रखा था। इसमें लाडी भी प्रमुख रूप से शामिल है। आरोपी लगभग पांच साल से नवजात को खरीद कर आगे बेचने के धंधे में सक्रिय हैं। पहले भी इन तीनों पर बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में केस चल रहा है। आरोपी इस मामले में जेल काट कर छह माह पूर्व ही रिहा होकर आए थे।

रिहा होने के बाद फिर से यह अवैध धंधा शुरू कर दिया। बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा गिरोह के अन्य आरोपी पकड़े जाने के बाद दंपती घर को ताला लगाकर फरार हैं। मंगलवार को बहादुरगढ़ पुलिस मुक्तसर में जलालाबाद रोड पर गली नंबर छह स्थित लाडी और रानी के घर में रेड करने आई थी। बताया जा रहा है कि दंपती एक सप्ताह से फरार है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!