Haryana : इस जिले में दिव्यांगों के लिए बनेगा खास पार्क...अक्षमता भुला बच्चे कर सकेंगे मस्ती

Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Apr, 2026 02:56 PM

haryana a special park will be built for the disabled in this district  childr

हरियााणा में अब दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सुविधाओं से युक्त एक अल्ट्रा पार्क

रोहतक: शहर के मानसरोवर पार्क में अब दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सुविधाओं से युक्त एक अल्ट्रा पार्क तैयार किया जाएगा। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क प्रदेश का पहला ऐसा पार्क होगा, जो विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा।

शनिवार को इस परियोजना की शुरुआत करते हुए नगर निगम के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल और निगम पार्षद कंचन खुराना ने पार्क की नींव रखी। अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना को पूरा करने के लिए 150 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है।

शहर के बीचोंबीच स्थित मानसरोवर पार्क, जो पुलिस अधीक्षक आवास के सामने स्थित है, पहले से ही लोगों के लिए प्रमुख सैरगाह के रूप में जाना जाता है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग सुबह-शाम टहलने और समय बिताने के लिए आते हैं।

पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने बताया कि जिले में करीब 2800 दिव्यांग पुरुष, महिलाएं और बच्चे हैं। लंबे समय से उनके लिए अलग और सुरक्षित मनोरंजन स्थल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम हाउस ने प्रस्ताव पारित किया, जिसे सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।

अल्ट्रा पार्क के निर्माण से दिव्यांग बच्चों को न केवल सुरक्षित वातावरण मिलेगा, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद मिलेगी। यह पहल समाज में समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!