Mahendragarh news: जम्मू कश्मीर में हवलदार महेंद्र सिंह शहीद, 7 वर्षीय बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि

Edited By Saurabh Pal, Updated: 07 Oct, 2024 06:09 PM

havildar mahendra singh martyred in road accident

जिले के गांव लावन के हवलदार महेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर में सड़क हादसे में शहीद हो गए। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लावन पहुंचा...

महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोडिया): जिले के गांव लावन के हवलदार महेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर में सड़क हादसे में शहीद हो गए। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लावन पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। शहीद के सम्मान में ग्रामीण बाइक और डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ उनके शव को माजरा चुंगी से गांव तक लेकर पहुंचे। इस दौरान गांव में माहौल गमगीन हो गया।

PunjabKesari

महेंद्र सिंह भारतीय सेना की 338 मीडियम रेजिमेंट में जम्मू के रत्नुचुक में तैनात थे। उन्हें और उनकी पत्नी को एक सड़क हादसे में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

PunjabKesari

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। शहीद महेंद्र सिंह के 7 वर्षीय बेटे गौरव ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। सैन्य अधिकारियों ने शहीद को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

PunjabKesari

महेंद्र सिंह के पिता प्रेम सिंह, जो स्वयं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, ने बताया कि उनका इकलौता बेटा महेंद्र 2009 में सेना में भर्ती हुआ था। उन्हें 4 अक्टूबर को सैन्य अधिकारियों द्वारा महेंद्र के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। शहीद महेंद्र सिंह अपने पीछे 7 वर्षीय बेटा गौरव और 13 वर्षीय बेटी अंशु को छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और सभी ने एक स्वर में शहीद महेंद्र सिंह की बहादुरी और बलिदान को सलाम किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!