सनसनीखेज वारदात: पानी लेने गया पिता, पीछे से साध्वी के वेश में आई महिला लड़की को कर गई गायब

Edited By Isha, Updated: 23 May, 2026 04:55 PM

female ascetic hypnotizes shopkeeper 12th grade daughter and takes her away

बस स्टैंड के पास से एक करियाना दुकानदार की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। दुकानदार का आरोप है कि साध्वी के वेश में एक महिला आई थी। जिसने खाना मांगा और फिर वह उसकी

भिवानी: बस स्टैंड के पास से एक करियाना दुकानदार की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी संदिग्ध हालत में लापता हो गई। दुकानदार का आरोप है कि साध्वी के वेश में एक महिला आई थी। जिसने खाना मांगा और फिर वह उसकी बेटी को सम्मोहित कर ले गई। वीरवार सुबह बस स्टैंड के पास एक करियाना की दुकान चलाने वाले दुकानदार की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

किशोरी के पिता ने बताया कि उनके यहां एक महिला साध्वी के रूप में आई थी। महिला साध्वी ने कहा कि भोजन करना है। उसकी बेटी उसके लिए खाना लेकर आई। उसने खाना महिला साध्वी को दे दिया। इसके बाद वह पानी भरने के लिए चला गया। दुकान पर साध्वी और उसकी बेटी दोनों थीं। जब वह वापस लौटा तो

उसकी बेटी व महिला साध्वी दोनों गायब मिलीं। उसने आसपास बेटी की ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। उसने आरोप लगाया कि महिला साध्वी उसकी बेटी को सम्मोहित कर ले गई। उन्होंने काफी तलाश की मगर कहीं पता नहीं लगा। जिस पर इसकी शिकायत औद्योगिक थाना पुलिस को दी।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज किया है। साध्वी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!