बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों पर कर्मचारी करेंगे आंदोलन, 12 दिसंबर को दिल्ली में होगा बड़ा प्रदर्शन

Edited By Harman, Updated: 26 May, 2026 03:46 PM

employees to stage agitation over rising inflation and fuel prices

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेताओं ने भिवानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरते हुए कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। नेताओं ने चेतावनी दी कि...

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेताओं ने भिवानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरते हुए कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेंद्र दीनोद, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सचिव अशोक पिलानिया, जिला प्रधान सुमेर आर्य, जिला सचिव धर्मवीर सिंह भाटी, नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव, शिक्षा बोर्ड हरियाणा कर्मचारी संघ के प्रधान सतवीर स्वामी, वरिष्ठ उपप्रधान देवेंद्र सिंह, रिटायर कर्मचारी संघ के महासचिव रतन कुमार जिंदल, कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अजय श्योराण तथा उपप्रधान नरेंद्र नेवी सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दामों और महंगाई ने आम जनता व कर्मचारियों की कमर तोड़ दी है। कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है, जबकि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने घोषणा की कि 30 जून से प्रदेश के अनेक स्थानों पर आंदोलन शुरू किए जाएंगे। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेने और जल्द समाधान करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!