Edited By Harman, Updated: 21 May, 2026 05:51 PM

हरियाणा के भिवानी से चोरी की बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां शहर के पॉश इलाके सेक्टर-13 में चोरों ने एक प्रोफेसर दंपती के घर से बेखौफ लुटेरे चार लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण उड़ा कर रफूचक्कर हो गए।
भिवानी : हरियाणा के भिवानी से चोरी की बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां शहर के पॉश इलाके सेक्टर-13 में चोरों ने एक प्रोफेसर दंपती के घर से बेखौफ लुटेरे चार लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण उड़ा कर रफूचक्कर हो गए।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-13 निवासी ललिता गुप्ता और उनके पति संजीव गुप्ता चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में प्राध्यापक हैं। दंपती ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जब उठे तो बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद मिला। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और कमरे का दरवाजा खुलवाया। जब उन्होंने अलमारी देखी तो वहां से करीब चार लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, जाते समय चोर फ्रिज में रखा खाने का सामान भी अपने साथ ले गए।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।