भिवानी में भयानक हादसे ने छीना 2 बच्चों के सिर से मां का साया, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Harman, Updated: 22 May, 2026 03:28 PM

40 year old woman dies in car e rickshaw collision in bhiwani

हरियाणा के भिवानी से दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक भयानक सड़क हादसे ने दो बच्चों के  सिर से उनकी मां का साया छीन लिया। सर्कुलर रोड स्थित हनुमान गेट के पास कार और ई-रिक्शा की टक्कर से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

भिवानी : हरियाणा के भिवानी से दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक भयानक सड़क हादसे ने दो बच्चों के  सिर से उनकी मां का साया छीन लिया। सर्कुलर रोड स्थित हनुमान गेट के पास कार और ई-रिक्शा की टक्कर से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पतराम गेट क्षेत्र निवासी निशा के रूप में हुई है। वीरवार देर शाम निशा किसी काम से ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में  सामने से आ रही एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। वहीं  इस हादसे में निशा को गंंभीर चोटें आई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!