गोलियों से गूंजा सोनीपत, शोरूम पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों ने की फायरिंग...मांगे थे 2 करोड़, CCTV में कैद वारदात

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2026 07:31 PM

gunfire erupts in sonipat as members of the lawrence bishnoi gang open fire at a

जिला सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े पहल न्यूट्रिशन (Pahal Nutrition) के शोरूम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

सोनीपत (सन्नी मलिक): जिला सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े पहल न्यूट्रिशन (Pahal Nutrition) के शोरूम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके पर फिरौती की एक पर्ची फेंककर फरार हो गए। इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, शोरूम मालिक को करीब दो महीने पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी दी गई थी। गैंग के सक्रिय सदस्य महेंद्र सहारण ने व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी (Protection Money) मांगी थी। फिरौती न देने पर आज बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कई टीमें मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने शोरूम के अंदर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में इसे पूरी तरह से रंगदारी का मामला माना जा रहा है।

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!