फ्री शराब से मना किया तो बदमाशों ने ठेके में लगाई आग, गल्ले की नकदी और CCTV लेकर फरार

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Mar, 2026 03:14 PM

when denied free liquor miscreants set the liquor shop on fire fled with cash

गन्नौर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं जब अटायल गांव स्थित शराब के ठेके पर फ्रेम शराब ने देने को

गन्नौर (कपिल शर्मा) : गन्नौर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। बदमाशों ने अटायल गांव स्थित शराब के ठेके पर फ्रेम शराब ने देने को लेकर ठेके पर आग लगा दी और गल्ले में रखी नकदी उड़ाकर फरार हो गए। जब ठेकेदार सुबह ठेके पर पहुंचा तो स्तर का ताला टूटा मिला और दुकान के अंदर धुंआ उठता दिखाई दिया। बदमाश शराब ठेके पर रखी नकदी लूटकर और शराब की बोतल फोड़ कर फरार हो गए।  फिलहाल पीड़ित ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी 

घटना की जानकारी देते शराब ठेके पर मौजूद कारिंदे वीरेंद्र ने बताया कि वीरवार की रात वह ठेके पर था। इस दौरान बदमाश गोपाल अपने 2 साथियों सहित गाड़ी में सवार होकर आये और गाड़ी रोक फ्री में शराब मांगने लगे। जब ठेके पर मौजूद कारिंदे ने शराब देने से मना किया तो बदमाशों ने हथियार निकाल डराने की कोशिश की जिसके बाद आरोपी चले गए।

PunjabKesari

पीड़ित का आरोप है कि शराब की दुकान बंद होने के बाद आरोपी गोपाल अपने साथियों के साथ दोबारा आया और दुकान का ताला तोड़कर ठेके पर आग लगा दी और साथ ही गल्ले में रखी नकदी उठाकर ले गए। उन्होंने ठेके पर तोड़-फोड़ भी की। जिस वजह से ठेकेदार को लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है।

गनीमत रही आग ज्यादा नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बदमाश जाते हुए अपने साथ ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी उठा ले गए। फिलहाल पीड़ित में मामले की शिकायत पुलिस को दी है। गन्नौर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!