Edited By Krishan Rana, Updated: 19 May, 2026 08:42 PM

औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के राजपुरा रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा के राजपुरा रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। बताया जा रहा है कि आग फैक्ट्री के अंदर अचानक भड़की, जिसके बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री परिसर को खाली कराया गया।
पुलिस और सिविल प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं ताकि आग आसपास के हिस्सों में ना फैल सके। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।