रेवाड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते होमगार्ड कमांडेंट दबोचा

Edited By Harman, Updated: 21 May, 2026 07:00 PM

home guard commandant caught taking bribe in rewari

हरियाणा के रेवाड़ी में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कमांडेंट को घूस लेते दबोचा है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड कमांडेंट पचास हजार रिश्वत के साथ पकड़ा है। वहीं विजिलेंस के इस एक्शन से हड़कंप मच गया।

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड कमांडेंट को घूस लेते दबोचा है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड कमांडेंट पचास हजार रिश्वत के साथ पकड़ा है। वहीं विजिलेंस के इस एक्शन से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंस्पेक्टर सुधीर के रूप में हुई है। विजिलेंस टीम ने आरोपी के कार्यालय की तलाशी के दौरान उसकी दराज से 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार जो कि होमगार्ड विभाग में हवलदार के पद पर तैनात थे, उसकी शिकायत पर कार्रवाई की गई। सुरेश कुमार पिछले कुछ समय से वह निलंबित चल रहे थे। नौकरी में अपनी बहाली को लेकर सुरेश कुमार लगातार कमांडेंट इंस्पेक्टर सुधीर के संपर्क में थे। आरोप है कि इंस्पेक्टर सुधीर ने बहाली करवाने के बदले सुरेश कुमार से 50 हजार रुपये की डिमांड की।

पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग को दी गई, जिसके बाद टीम ने  जाल बिछाते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी को पकड़ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!