रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा... कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, मचा कोहराम

Edited By Harman, Updated: 09 May, 2026 03:37 PM

motorcyclist killed in car collision in rewari

हरियाणा के रेवाड़ी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अनियंत्रित और बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी इस हादसे में जान चली गई।

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अनियंत्रित और बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी इस हादसे में जान चली गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा धारूहेड़ा-जीतपुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक की पहचान गांव असदपुर निवासी 59 वर्षीय रामानंद के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि  रामानंद  जौनावास से स्कूटी पर धारूहेड़ा जा रहा था। उसी दौरान  जीतपुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास  तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि रामानंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मामले के जांच अधिकारी सत्येंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!