बैटरी के शार्ट सर्किट के कारण स्कूल बस में लगी आग, 2 बसें जलकर खाक

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2019 12:43 PM

fire caused by short circuit of bus battery buses burnt

फरुखनगर के नामी स्कूल की बुधवार की सुबह करीब साढ़े 3 बजे अज्ञात कारणों से स्कूल परिसर में खड़ी दो बसों में आग लग जाने से पूरी तरह खाक हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.......

फर्रूखनगर: फरुखनगर के नामी स्कूल की बुधवार की सुबह करीब साढ़े 3 बजे अज्ञात कारणों से स्कूल परिसर में खड़ी दो बसों में आग लग जाने से पूरी तरह खाक हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि आग बस की बैटरी के शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

जानकारी के अनुसार धनखड़ वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय की स्कूल बसें रोजमर्रा की तरह स्कूल परिसर में खड़ी की गई थी। करीब साढ़े 3 बजे छोटी बस के आगे के हिस्से में अचानक आग लगी तो छोटी बस से बडी बस में टक्कर लगी जिसके कारण बड़ी बस में भी आग लग गई। घटना का पता स्कूल मालिक धर्मबीर धनखड़ को एक घंटे बाद पता चला तो घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने अग्निशन विभाग को सूचित किया। लेकिन फायर विभाग से कोई गाड़ी नहीं पहुंची। अपने साधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया किन्तु तब तक बसें पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!