प्लास्टिक वेस्ट क्रश गोदाम में लगी आग, मुख्य रास्ता खुदा होने के कारण भटकती रही दमकल की गाड़ियां

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 May, 2026 01:47 PM

plastic waste crush godown set fire in bajghera

द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-112 में आज सुबह प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-112 में आज सुबह प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो यहां मुख्य रास्ता खुदा होने के कारण दमकल कर्मियों को परेशान होना पड़ा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

खेतों के रास्ते गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, आग की लपटें और आसमान में काला धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था। 

 

 

दरअसल, सेक्टर-112 बजघेड़ा गांव की फिरनी पर शिव शंकर एंटरप्राइजेज के नाम से प्लास्टिक वेस्ट गोदाम बना हुआ है। आज सुबह उसके अचानक आग लग गई। गोदाम मालिक शिव शंकर दिल्ली में रहते हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने अपने भाई विपिन को मौके पर भेज दिया। मौके पर पहुंचे विपिन ने बताया कि गोदाम काफी समय से बंद था। इस गोदाम में वेस्ट प्लास्टिक को क्रश करके दाना बनाया जाता था। गोदाम में लाइट भी कटी हुई थी। ऐसे में उन्हें यह पता नहीं लग पा रहा है कि आखिर आग कैसे लगी। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

 

मुख्य रास्ता खुदा होने के कारण दमकल की गाड़ियों को खेतों के रास्ते से मौके पर पहुंचने के कारण काफी परेशानी हुई। हालांकि स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया।

 





 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!