Online डेटिंग एप ‘टिंडर’ पर हुई थी मुलाकात, ‘गे’ से संबंध बनाने से एचआईवी संक्रमित हुआ 2 बच्चों का पिता

Edited By Isha, Updated: 16 Nov, 2025 11:19 AM

father of two children became hiv positive after meeting on gay

हरियाणा के पानीपत में एक 2 बच्चों का पिता एचआईवी संक्रमित पाया गया है। युवक ने ‘गे’ से असुरक्षित यौन संबंध बनाए थे। दोनों की मुलाकात आॅनलाइन डेटिंग एप ‘टिंडर’ पर हुई थी। जब युवक की तबीयत

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक 2 बच्चों का पिता एचआईवी संक्रमित पाया गया है। युवक ने ‘गे’ से असुरक्षित यौन संबंध बनाए थे। दोनों की मुलाकात आॅनलाइन डेटिंग एप ‘टिंडर’ पर हुई थी। जब युवक की तबीयत खराब रहने लगी तो उसने इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसे एचआईवी टेस्ट कराने की सलाह दी। जब एचआईवी टेस्ट की किया गया तो युवक पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।

 
इस केस से सिविल अस्पताल के एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर के डॉक्टर और काउंसलर भी हैरान हैं। उनका कहना है कि मेल टू मेल संबंध बनाने से एसआईवी संक्रमण फैलने का हर महीने औसतन 1 केस आ रहा है। आॅनलाइन डेटिंग एप से जुड़ कर संक्रमण होने का यह पहला केस है।

 
काउंसलिंग के दौरान पीड़ित ने बताया कि उसने आॅनलाइन डेटिंग एप टिंडर पर ‘गे’ से दोस्ती की। उसके बाद असुरक्षित यौन संबंध बनाए। कई बार एप से ‘गे’ को बुलाया। कुछ समय बाद उसे डायरिया की शिकायत हुई, जो ठीक नहीं हो रही थी। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने एचआईवी का टेस्ट किया तो पता लगा कि वह इस वायरस का शिकार हो चुका है। इसके बाद सरकारी अस्पताल के एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर में मरीज को ट्रांसफर किया गया, जहां उसका उपचार और काउंसिलिंग चल रही है।

 
38 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। उसने अपनी फेसबुक वॉल पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें उसने एक डेटिंग एप पर मेल टू मेल पर्सन को अपनी शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए अपने पास बुलाने संबंधित सामग्री देखी। इसके बाद उसने विज्ञापन पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर उस डेटिंग एप टिंडर को डाउनलोड किया। जहां उसका उक्त आईडी वाले यूजर से संपर्क किया। इसके बाद दोनों ने बातचीत कर मिलने का प्लान बना लिया। इसके बाद दोनों निर्धारित जगह पर मिले और असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाए।

 
पीड़ित ने बताया कि ऐसा उन्होंने एक नहीं, बल्कि कई बार किया। दोनों कई बार मिले। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसने युवक के अलावा अपनी महिला मित्र के साथ भी असुरक्षित यौन संबंध बनाए। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। काफी इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका ऌकश् टेस्ट किया, जिसमें वह संक्रमित मिला।

 
इस बारे में एआरटी सेंटर के काउंसलर रविंद्र ने कहा कि हर महीने एक ऐसा केस ऐसा मिल ही जाता है, जिसमें मेल टू मेल संबंध बनाने से संक्रमण फैला हो। प्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने से कहीं ज्यादा अप्राकृतिक संबंध बनाना खतरनाक होता है। काउंसलर रविंद्र ने आगे बताया कि पानीपत में एचआईवी के रोजाना 2 से 3 नए केस आ रहे हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!