चक्का जाम के अल्टीमेटम पर सकारात्मक रूख रखने के लिए किसानों ने विज से की मुलाकात

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 24 Nov, 2022 09:31 PM

farmers met vij to keep a positive attitude on chakka jam ultimatum

मंत्री के आवास पर पहुंचे किसानों ने यह भी कहा कि बीते कल मंत्री  अनिल विज की भारतीय किसान यूनियन चूढनी ग्रूप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य सदस्यों के साथ सकारात्मक बैठक रही हैं।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): गृह मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर आज सैकड़ों किसानों ने उनसे मिलकर आज भारतीय किसान यूनियन चूढनी ग्रूप द्वारा चक्का जाम करने के अल्टीमेटम पर साकारात्मक रूप अपनाते हुए किसी भी प्रकार का आंदोलन न किए जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हमेशा  ही किसानों के हितों के लिए प्रयासरत रहते है और बीते कल भारतीय किसान यूनियन चूढनी ग्रूप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चूढनी व उनके साथियों के साथ बैठक करके उन्हें विश्वास दिलाया है कि वे तथा प्रदेश सरकार हमेशा उनके साथ हैं। यही कारण है कि आज किसी तरह का रोड जाम नहीं हुआ। 

 

मंत्री के आवास पर पहुंचे किसानों ने यह भी कहा कि बीते कल मंत्री  अनिल विज की भारतीय किसान यूनियन चूढनी ग्रूप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य सदस्यों के साथ सकारात्मक बैठक रही हैं। बैठक  के दौरान गृह एवं स्वास्थ्य विज अनिल विज ने सम्बधिंत यूनियन की  तमाम बातों एवं मांगों को विस्तार पूर्वक सुनने का काम किया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के हितों के लिए चाहे केन्द्र सरकार या प्रदेश सरकार से पत्राचार की बात हो गृह मंत्री ने किसानों के हितों को हमेशा सर्वोपरि रखा  हैं।  उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय किसान यूनियन चूढनी ग्रूप द्वारा 24 नवम्बर को मोहड़ा के नजदीक चक्का जाम करने का अल्टीमेटम दे रखा था। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ग्रुप से आग्रह किया था वे किसी भी तरह का रोड जाम न करें, ऐसा होने से कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि चढूनी ग्रुप के साथ गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की सकारात्मक बैठक का ही परिणाम है कि आज किसी भी तरह का रोड जाम नहीं हुआ हैं। यूनियन द्वारा मोहड़ा अनाज मंडी में शांतिपूर्वक तरीके से रैली का आयोजन किया गया और सर छोटूराम की जयंती मनाई गई हैं।

 

किसानों ने यह भी कहा कि गृह मंत्री ने किसानों के हितों से संबंधित जो भी बात होती हैं उसे हमेशा सर्वोपरि माना हैं। आस पास के  सैकड़ों गांवों के किसानों पर दर्ज लम्बित मामले को वापिस लेने और भाईचारे को मजबूत कायम रखने के लिए गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!