Edited By Mohammad Kumail, Updated: 07 Dec, 2023 05:37 PM

आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा की अगुवाई में वीरवार को क्षेत्र के तीन गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया...
अंबाला : आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा की अगुवाई में वीरवार को क्षेत्र के तीन गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में 21 सदस्यीय नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने अम्बाला छावनी के गांव खतौली, गरनाला और बरनाला में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी अवतार सिंह बलाना भी मौजूद रहे सभी कार्यकर्ताओं को मेम्बरशिप कार्ड भी वितरित किए गए।
चित्रा सरवारा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और प्रदेश में लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। आज के समय में हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सबसे मजबूत है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता किसी भी स्थिति और हालात से लड़ने के लिए तैयार है। इनके मन में एक ही जज्बा है कि सरकार बदलनी है और हरियाणा में भी आम आदमी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार है, 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)