अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी की जेएमडी ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज ने हरियाणा में बढ़ाई सक्रियता

Edited By Imran, Updated: 29 May, 2026 09:04 PM

nri narendra joshi s jmd group of companies has expanded its operations in harya

कुरुक्षेत्र की धरती से करीब साढ़े तीन दशक पूर्व अमरीका में जाकर अप्रवासी भारतीय उद्योगपति नरेंद्र जोशी ने वाशिंगटन डीसी, मैरीलैंड, वर्जीनिया, बोस्टन सहित अमरीका के कई राज्यों में जेएमडी कंपनीज़ के नाम

कुरुक्षेत्र, (विनोद खुंगर): कुरुक्षेत्र की धरती से करीब साढ़े तीन दशक पूर्व अमरीका में जाकर अप्रवासी भारतीय उद्योगपति नरेंद्र जोशी ने वाशिंगटन डीसी, मैरीलैंड, वर्जीनिया, बोस्टन सहित अमरीका के कई राज्यों में जेएमडी कंपनीज़ के नाम से अपना सफल व्यवसाय स्थापित किया है। अमरीका में जेएमडी कंपनीज़ ने कई क्षेत्रों में अपने प्रोजेक्ट स्थापित कर सफलतापूर्वक संचालन किया है। उल्लेखनीय है कि वर्षों से अमरीका में स्थापित होने के बाद भी जोशी परिवार का हरियाणा एवं विशेषकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से खास लगाव रहा है।

हर वर्ष गीता जयंती महोत्सव पर तो नरेंद्र जोशी का खास तौर पर आगमन होता है। उन्होंने अब भारत में भी हरियाणा के अन्य क्षेत्रों के साथ कुरुक्षेत्र में भी जेएमडी ग्रुप रियल एस्टेट की शुरुआत कर दी है। जेएमडी ग्रुप के संस्थापक एवं संचालक नरेंद्र जोशी की माता जी प्रकाश जोशी के नाम पर एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। इस नए प्रोजेक्ट के लिए अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी की माता प्रकाश जोशी ने विधिवत भूमि पूजन करवाकर शुभारंभ किया। यह भूमि पूजन विधिवत विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया गया।

भारत में जेएमडी ग्रुप के कार्यों का संचालन देख रहे कंपनी के प्रबंध निदेशक सौरभ सच्चर तथा विक्रम श्योकंद ने बताया कि आने वाले समय में जेएमडी ग्रुप भारत में अनेक बड़े प्रोजेक्ट लेकर आने वाला है। इन परियोजनाओं से युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर डा. राधे श्याम, डा. मृदुला शर्मा, प्रवीण ठुकराल, अरुणा ठुकराल, गुलशन मेहरा, सोनिया सच्चर, अशोक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!