यमुना में बाढ़: चेतावनी बोर्ड लगाकर गायब अधिकारी, ग्रामीणों का आरोप- बरती जा रही कोताही

Edited By Shivam, Updated: 19 Aug, 2019 05:11 PM

cation board standed in sonipat due to flood alert

हथिनी कुंड बैराज से आठ लाख क्यूसिक से अधिक छोड़ा गया पानी आज सोनीपत पहुंच सकता है, जिसको मद्देनजर रखते हुए सोनीपत में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यमुना नदी के आसपास चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि है अधिकारी अपनी ड्यूटी...

सोनीपत (पवन राठी): हथिनी कुंड बैराज से आठ लाख क्यूसिक से अधिक छोड़ा गया पानी आज सोनीपत पहुंच सकता है, जिसको मद्देनजर रखते हुए सोनीपत में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यमुना नदी के आसपास चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी अपनी ड्यूटी निभाने में कोताही बरत रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अकेले सोनीपत जिले में 15-16 गांव यमुना नदी के चपेट में आ सकते हैं। केवल चेतावनी बोर्ड लगाने से पानी नहीं रुकेगा, पानी आने से उनकी फसलें भी प्रभावित होंगी। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसी तरह की कोई हानि नहीं होने दी जाएगी।

यमुना नदी में बाढ़ LIVE: दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन से नहीं मिल रही मदद

नायब तहसीलदार ने बताया कि यमुना में पानी छोड़ा गया है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं और गांव में मुनादी की जा रही है। हर खतरे से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!