Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jun, 2026 09:15 AM

भीषण गर्मी, गर्म हवाएं और आग उगलते सूरज के बीच जहां लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। 9 वर्षीय वंशिका अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से एक अनोखी मिसाल पेश कर रही है।
शाहाबाद मारकंडा : भीषण गर्मी, गर्म हवाएं और आग उगलते सूरज के बीच जहां लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। 9 वर्षीय वंशिका अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से एक अनोखी मिसाल पेश कर रही है। आगरा के शिकोहाबाद की रहने वाली वंशिका स्केटिंग करते हुए माता वैष्णो देवी के दरबार तक करीब 1000 किलोमीटर की लंबी यात्रा पर निकली है।
वंशिका ने 2 जून को अपनी यात्रा शुरू की थी और वह 14 जून तक वैष्णो देवी पहुंचने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इस अभियान में उसके साथ आगरा के 17 वर्षीय मेदांत और 16 वर्षीय आदित्य भी स्केटिंग करते हुए सफर तय कर रहे हैं। तीनों खिलाड़ी प्रतिदिन लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं।
वंशिका ने बताया कि स्केटिंग प्रति उसका जुनून बचपन से ही रहा है। वह अपने बड़े भाई के स्केट्स को देखकर प्रेरित हुई और दीवार का सहारा लेकर स्केटिंग सीखना शुरू किया। बाद में पिता की प्रेरणा और निरंतर अभ्यास ने उसे लंबी दूरी की स्केटिंग के लिए तैयार किया। इससे पहले वह स्केटिंग करते हुए अयोध्या स्थित राम मंदिर और केदारनाथ धाम की यात्रा भी सफलतापूर्वक पूरी कर चुकी है। शाहाबाद पहुंचने पर लाडवा चौक पर स्थानीय निवासियों ने वंशिका, मेदांत और आदित्य का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)