Panipat की Factory में बड़ा हादसा! करंट लगने से ऑपरेटर की मौत...परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 30 May, 2026 04:49 PM

operator dies due to electric shock in panipat

पानीपत जिले में फैक्ट्री में युवा मशीन ऑपरेटर की करंट से मौत हो गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में फैक्ट्री में युवा मशीन ऑपरेटर की करंट से मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में गौरव मशीन साफ कर रहा है। अचानक गौरव करंट के कारण मशीन से चिपक जाता है। जिससे गौरव की मौत हो गई। गौरव की मौत पर परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। 

मृतक गौरव के मामा ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए बताया कि हादसे के बाद परिवार से बात छिपाई गई। परिवार को पहले बताया गया कि गौरव को हार्ट अटैक आया है, लेकिन परिजन मौके पर पहुंचे तो मामला कुछ ओर ही निकला। परिजनों के मुताबिक फैक्ट्री में भारी लापरवाही हुई जिसके कारण गौरव की जान चली गई। फिलहाल परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!