Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jun, 2026 10:18 AM

बाबैन क्षेत्र के गांव गजलाना निवासी युवक विरेन रंगा की कनाडा में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। उसका शव रविवार को पैतृक गांव गजलाना पहुंचा। विरेन पढ़ाई के सिलसिले में कनाडा गया हुआ था। वहां अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मृत्यु हो गई।
बाबैन : बाबैन क्षेत्र के गांव गजलाना निवासी युवक विरेन रंगा की कनाडा में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। उसका शव रविवार को पैतृक गांव गजलाना पहुंचा। विरेन पढ़ाई के सिलसिले में कनाडा गया हुआ था। वहां अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद युवक का पार्थिव शरीर भारत लाया गया।
गांव के सरपंच प्रेम सैनी ने बताया कि विरेन मिलनसार और मेहनती स्वभाव का लड़का था तथा बेहतर भविष्य के लिए विदेश गया था। पिता राजेद्र रंगा ने बताया कि वीरेन ने खरींडवा गांव की आई.टी.आई. से 2 साल का इलैक्ट्रीशियन का कोर्स किया था। वह आगे पढ़ने के लिए कनाडा के वैंकूवर चला गया जहां वह इलैक्ट्रिकल का डिप्लोमा कम्प्लीट कर चका था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)