नाबालिग से ज्यादती का मामला, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एकजुट हुआ SC समाज....दी आंदोलन की चेतावनी

Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2026 11:17 AM

the sc community has united against the accused doctor

जिला कुरुक्षेत्र में LNJP हॉस्पिटल में नाबालिग से गलत काम करने के आरोपी डॉक्टर कंसल्टेंट शैलेंद्र शैली के खिलाफ अब SC समाज एकजुट हो गया है।आज एससी समाज के कुछ लोग कुरुक्षेत्र के केयूके थाना में

कुरुक्षेत्र(रणदीप): जिला कुरुक्षेत्र में LNJP हॉस्पिटल में नाबालिग से गलत काम करने के आरोपी डॉक्टर कंसल्टेंट शैलेंद्र शैली के खिलाफ अब SC समाज एकजुट हो गया है।आज एससी समाज के कुछ लोग कुरुक्षेत्र के केयूके थाना में पहुंचे और थाना प्रभारी से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही सहित एससी एसटी एक्ट की भी मांग की है।  

SC/ST एक्ट लगाने की मांग, दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि इस मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दर्ज मामले में एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएं। समाज के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को गंभीरता से नहीं लिया और डॉक्टर के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज नहीं किया, तो पूरा समाज सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

फिलहाल, पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले पर पूरे जिले की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!