सनसनीखेज: गन्ने के खेत में मिला प्रवासी युवक का शव, दाईं बाजू पर अंग्रेजी में लिखा हुआ है  ARJUN

Edited By Isha, Updated: 05 Mar, 2026 01:41 PM

body of a migrant youth found in a sugarcane field

हरियाणा में मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सात जिलों में अधिकतम तापमान

बराड़ा(अनिल शर्मा): साहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दिनारपुर के पास बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बस अड्डे के समीप एक गन्ने के खेत में एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी अर्जुन के रूप में हुई है, जिसकी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रकाश में आया, जब होली के पर्व के दौरान गांव के ही एक निवासी गुरजिंदर सिंह ने सरपंच प्रतिनिधि राकेश कुमार को खेत में शव पड़े होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और तत्काल साहा थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शव का मुआयना किया, तो पाया कि युवक औंधे मुंह गिरा हुआ था। उसे सीधा करने पर शरीर पर गहरे जख्म मिले।

पुलिस के अनुसार, युवक की छाती और पेट के बाईं ओर चाकू से वार किए गए थे, जो इतने घातक थे कि शरीर के आंतरिक अंग बाहर निकल आए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे एक काले रंग की साइकिल (पोलो गैलस मार्का) भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

मृतक की दाईं बाजू पर अंग्रेजी में ARJUN लिखा हुआ है और दिल का टैटू बना है। दाहिने हाथ की कलाई पर ॐ का निशान गुदा हुआ है।प्रारंभिक जांच और स्थानीय पूछताछ के बाद मृतक की पहचान अर्जुन, पुत्र भल्ला, निवासी जिला किशनगंज, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबाला से 'सीन ऑफ क्राइम' टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी, घास-फूस और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। डिजिटल साक्ष्यों के लिए पुलिस ने ई-साक्ष्य प्रणाली का भी उपयोग किया।

शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश के कारण की गई हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!