कोरोना का कहर: सोनीपत में 64 नए मामले आए सामने, संक्रमितों में 26 महिलाएं शामिल

Edited By vinod kumar, Updated: 26 Jun, 2020 09:04 PM

64 new corona positive case came out in sonipat

सोनीपत में आज कोरोना वायरस के 64 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिला में पाॅजिटिव मामलों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1160 हो गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त ने यह जानकारी दी।

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में आज कोरोना वायरस के 64 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिला में पाॅजिटिव मामलों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1160 हो गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त ने यह जानकारी दी। 

उपायुक्त पूनिया ने कहा कि कोरोना वायरस के नए पाॅजिटिव मामले ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी मिले हैं। इनमें 26 महिला मरीज भी शामिल हैं। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-12 में एक ही परिवार में सात सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस परिवार में 36 वर्षीय युवक तथा 44 वर्षीय युवक कोरोना पोजिटिव मिले हैं, जो कि दोनों सगे भाई हैं। 

इनके अलावा परिवार में बड़े भाई की 13 वर्षीय पुत्री व 17 वर्षीय पुत्र भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही 36 वर्षीय छोटे भाई की धर्मपत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली है, जिनकी आयु 27 वर्ष है। इसके साथ ही इनके एक तीसरे भाई की धर्मपत्नी तथा पुत्री भी कोरोना पोजिटिव मिली है। इनकी धर्मपत्नी की आयु 35 वर्ष तथा बेटी की आयु मात्र 9 वर्ष है। 

शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर में 41 वर्षीय व्यक्ति, खन्ना काॅलोनी में 33 वर्षीय युवक, शक्ति विहार में 30 वर्षीय महिला, सिक्का काॅलोनी में 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति तथा 33 वर्षीय युवक और 35 वर्षीय युवक, ककरोई रोड पर 29 वर्षीय युवक और टीडीआई में 42 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

नंदवानी नगर में 17 वर्षीय किशोरी, रामनगर में 36 वर्षीय युवक व 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला, राजेंद्र नगर में 33 वर्षीय महिला व उनका 9 वर्षीय पुत्र, मसद मौहल्ला में 25 वर्षीय युवक, सिविल अस्पताल में 28 वर्षीय युवक व 24 वर्षीय युवक, सेक्टर-12 में 16 वर्षीय किशोरी, सेक्टर-15 में 27 वर्षीय युवक, जैन बाग काॅलोनी में 48 वर्षीय महिला, कोट मौहल्ला में 39 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय महिला, अशोक नगर में 52 वर्षीय व्यक्ति, गोहाना के शहरी क्षेत्र लक्ष्मी नगर में 21 वर्षीय युवक व हुक्मचंद मंडी गोहाना में 49 वर्षीय महिला व उनका 27 वर्षीय पुत्र तथा सेक्टर-15 में 55 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है।

उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र में मिले कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की जानकारी देते हुए बताया कि कुंडली में 38 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवक तथा 40 वर्षीय महिला, राठधना में 39 वर्षीय युवक, लिवासपुर में 46 वर्षीय व्यक्ति तथा मनोली में 25 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। 

एसपी माजरा गोहाना में 30 वर्षीय युवक, धतूरी गांव में 54 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बीसवामील में 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जुआं में 30 वर्षीय युवक, कमासपुर में 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। राठधना गांव में एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है, इनमें 27 वर्षीय महिला व उसका चार वर्षीय नन्हा बेटा तथा 55 वर्षीय बुजुर्ग और 19 वर्षीय युवती शामिल है।

बहालगढ में 36 वर्षीय महिला व उनकी 10 वर्षीय पुत्री तथा 13 वर्षीय पुत्र और बहालगढ में ही 70 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित पाए गए है। गांव मलिकपुर में 33 वर्षीय युवक, बहालगढ में 35 वर्षीय युवक और भांवर गांव में 22 वर्षीय युवती कोरोना पाॅजिटिव मिली है।गांव रोहट में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। यह परिवार रोहट के मेन रोड पर ही रहता है।

इनमें 60 वर्षीय वृद्ध महिला व उनका 33 वर्षीय पुत्र और 2 वर्षीय पौत्री शामिल है। झरोठ में भी एक ही परिवार की दो महिलाएं संक्रमित मिली है जिनकी आयु 37 व 32 वर्ष है। उपायुक्त ने बताया कि इनके अलावा सोनीपत के अन्य क्षेत्रों में 3 वर्षीय नन्हा बालक, 31 वर्षीय महिला तथा 41 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

(अगर आप केवल सोनीपत की ही खबरें पढऩा चाहते हैं तो लाईक करें Facebook पेज Sonipat Kesari)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!