Alert: हरियाणा में 4 दिन बारिश का अलर्ट, जानें कब बदलेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 09 May, 2025 10:31 AM

4 day rain alert in haryana

हरियाणा में बारिश को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज से 12 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बारिश को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज से 12 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है। आज 13 जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 13 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में बारिश की संभावना है। 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कल 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र) में बारिश हो सकती है। 

अंबाला के तापमान में बढौतरी 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बदलाव दिखा। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अंबाला में 2.2 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक गिरावट महेंद्रगढ़ के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!