गुरू नानक देव प्रकाशोत्सव पर कंवरपाल गुर्जर व अन्य ने जलाए 21 हजार दीप

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 23 Nov, 2018 11:34 AM

21 thousand lamps burned on the eve of guru nanak dev prakashasav

करनाल से गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र की तरफ से एक अभियान चलाया गया। जिसमें स्वच्छता के प्रति जागरूकता....

करनाल(केसी आर्या): करनाल से गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र की तरफ से एक अभियान चलाया गया। जिसमें स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शहर के करीब दो दर्जन स्कूलों व कर्णताल परिसर में करीब 21 हजार दीप जलाकर दीप महोत्सव मनाया गया।
PunjabKesari
इस कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज तथा विभिन्न गुरूद्वारों से आई संगत व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने दीप जलाकर स्वच्छता संदेश दिया तथा लोगों को गुरू पर्व की बधाई दी। 
PunjabKesari
वही हरियाणा के 5 जिलो में 16 दिसम्बर को होने वाले निगम चुनाव पर मीडिया से बातचीत में बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होंगे। सभी 5 सीटो पर बीजेपी की जीत होगी। साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के हरियाणा में बढ़ते दौरों पर उन्होंने कहा कि ऐसा करना उनकी आदत है। ये लोग अखबारों की सुर्खियों में रहने के लिए ये सब करते है। इनेलो के हाल पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि ये उनका पारावारिक मामला है। मै तो चाहता हूं कि इनमें सुलह हो जाएं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!