पलभर में उजड़ गया आशियाना ; भीषण आग से 12 छप्पर पूरी तरह जलकर राख, गांव में मचा हाहाकार

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Apr, 2026 08:20 PM

a home was destroyed in an instant a massive fire completely destroyed 12 thatc

यमुनानगर जिले के मोहिद्दीनपुर गांव में भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। इस आगजनी की घटना में करीब

यमुनानगर (परवेज खान): यमुनानगर जिले के मोहिद्दीनपुर गांव में भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। इस आगजनी की घटना में करीब 12 छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि एक पक्का घर भी इसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें मशीने, पंखे और कई कीमती घरेलू सामान जलकर खाक हो गए।

बताया जा रहा है कि गांव के पीछे स्थित जंगल में पहले आग लगी थी और वहीं से उठी चिंगारियां तेज हवा के चलते छप्परों तक पहुंच गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई परिवारों का आशियाना पलभर में जल गया। ग्रामीणों ने अपनी तरफ से आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सबसे बड़ी लापरवाही दमकल विभाग की सामने आई है।
PunjabKesari

ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल विभाग के कर्मचारी आधी आग बुझाकर ही मौके से लौट गए, जिसके बाद आग ने दोबारा फैलकर और ज्यादा नुकसान कर दिया। करीब 4 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF और छछरौली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई की जाती, तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की तैयारियों और आपातकालीन सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल राहत कार्य जारी है, और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है। प्रभावित परिवारों को मदद कब तक मिलेगी, यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                    

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!