Panipat में पतंग बनी काल: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 13 वर्षीय दीपांशु की मौत, 2 अन्य दोस्त गंभीर

Edited By Isha, Updated: 05 May, 2026 12:49 PM

13 year old dipanshu dies after contact with high voltage wire

हरियाणा के पानीपत जिले के अर्जुन नगर में पतंग लूटने के खेल ने मातम का रूप ले लिया। हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आने से तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से 13 वर्षीय दीपांशु की अस्पताल

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत जिले के अर्जुन नगर में पतंग लूटने के खेल ने मातम का रूप ले लिया। हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आने से तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से 13 वर्षीय दीपांशु की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, उसके दो दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, दीपांशु अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान एक कटी हुई पतंग को लूटने के प्रयास में दीपांशु ने लोहे की एक पतली तार पतंग की ओर फेंकी। दुर्भाग्यवश वह तार छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की लाइनों में जा उलझी। हादसा इतना जबरदस्त था कि करंट लगते ही तीनों बच्चे मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए और बेसुध होकर गिर पड़े।

परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को पानीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दीपांशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हर संभव प्रयास किए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। दीपांशु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बिजली निगम पर लापरवाही के आरोप
इस हादसे के बाद अर्जुन नगर के निवासियों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने बिजली निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा इस क्षेत्र में पहले भी बिजली की तारों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद इन हाई वोल्टेज तारों को शिफ्ट नहीं किया गया और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।लोगों ने मांग की है कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी और मासूम की जान न जाए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!