Edited By Harman, Updated: 07 May, 2026 11:47 AM

पलवल जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 21 करोड़ रुपए की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर चल...
पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 21 करोड़ रुपए की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर चल रहा है।

जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल जिला में खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स ट्रैक, टेनिस ग्राउंड बनाया जा रहा है। इंडोर स्टेडियम में साउंड सिस्टम,एसी,लाइट लगाई जा रही है। ग्राउंड में पीओ फ्लोरिंग का कार्य भी किया जा रहा है। जिसमें मल्टीपल स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुसार जिले एक नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है, जो बहरौला गांव में 124 एकड़ जमीन पर विकसित होगा।
पलवल में पहली बार 49 खेल नर्सरी अलॉट
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पलवल जिला में पहली बार 49 खेल नर्सरी अलॉट की गई है। जिसमें खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को डाइट के लिए 14 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को पंद्रह सौ रुपए व 14 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दो हजार रुपए प्रति महीने प्रदान किए जाते है। प्रशिक्षण के उपरांत खिलाड़ियों को जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहे और खेलों में भाग लें और अपने जिले का नाम रोशन करें।
खिलाडियों ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम को नया स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। अलग अलग खेलों के ग्राउंड बनाए जा रहे है। सौन्र्दयरकण को बढ़ावा देने के लिए वॉल पेंटिंग की जा रही है। खेल सुविधाएं बढ़ाने से खिलाड़ियों को खेलों में आगे जाने का मौका मिलेगा।