क्लब में पार्टी करने गए युवकों को बाउंसर ने धुना, एक गिरफ्तार

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 18 Jun, 2025 08:10 PM

bouncer beat up some youths in a club one arrested

सेक्टर-29 थाना एरिया स्थित एक क्लब में पार्टी करने पहुंचे युवकों पर बाउंसर व क्लब मैनेजर द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-29 थाना एरिया स्थित एक क्लब में पार्टी करने पहुंचे युवकों पर बाउंसर व क्लब मैनेजर द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों द्वारा शराब पीकर बदतमीजी करने पर बाउंसर व मैनेजर द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

 


पुलिस को दी शिकायत में नई दिल्ली के महावी इंक्लेव निवासी भरत सिंह ने बताया कि बीती 12 जून की रात को वह अपने दोस्त नंदकिशोर, नितिन पांडे, सूर्यनारायण मंडल, रोहित व अन्य तीन-चार दोस्तों के साथ गुडग़ांव के सेक्टर-29 स्थित मिराज क्लब में पार्टी करने गए थे। सुबह करीब 2.20 बजे वे पार्टी करके क्लब से निकल रहे थे। इसी दौरान क्लब के बाउंसरों व मैनेजर ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने युवकों की जमकर पिटाई की और बीयर की बोतल भी मारी।

 

इस हमले में घायल हुए नंदकिशोर, सुर्यनारायण, नितिन को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया। मामले में सोहना क्राइम ब्रांच के प्रभारी सत्यप्रकाश की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दमदमा रोड सोहना से काबू कर लिया। आरोपी की पहचान दमदमा निवासी मनीष उर्फ मन्नी के रूप में हुई।आरोपी से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवकों ने शराब पीकर बदतमीजी की और स्टाफ के साथ मारपीट की तो उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से अन्य साथी आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!