Faridabad Breaking: दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और गिरफ्तारी, आरोपी शोएब ने की थी आतंकी उमर की मदद

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Nov, 2025 11:21 AM

one more arrested in delhi blast case

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई। एनआईए ने फरीदाबाद से शोएब को गिरफ्तार किया है।

फरीदाबाद (अनिल राठी/पूजा) : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई। एनआईए ने फरीदाबाद से शोएब को गिरफ्तार किया है। शोएब ने दिल्ली ब्लास्ट से पहले आतंकी उमर की मदद थी। शोएब ने उमर को लॉजिस्टिक्स तरीके से सपोर्ट किया था। दिल्ली ब्लास्ट केस में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और फरीदाबाद से गिरफ्तारी हुई। 

एनआईए की जाँच से पता चला है कि उसने 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट से पहले आतंकवादी उमर को सहायता भी प्रदान की थी। इस विस्फोट में कई लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। एनआईए ने इस मामले की जाँच के दौरान कार बम विस्फोट करने वाले उमर के छह अन्य प्रमुख सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!